ईद-उल-जुहा पर ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी जाये नमाज -नागदा पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद-उल-जुहा सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाया जा सके, इसको लेकर नागदा पुलिस ने शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की और ईदगाह के साथ मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की बात कहीं। वहीं प्रशासन के आदेशों का पालन करने की समझाईश दी।
एसपी प्रदीप शर्मा ने आगामी पर्व ईद-उल-जुहा को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में समाजजनों की बैठक और मीटिंग आयोजित करने के निर्देश जारी किये है। निर्देश का पालन करते हुए नागदा पुलिस ने शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की। जिसमें एएसपी नितेश भार्गव,  सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी धनसिंह नरवाया ने मुस्लिम समाज के सदर और आमजन के साथ पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार पर खुले में नमाज नहीं पढ़ी जाये। मिल जुलकर त्यौहार को मनाया जाये और प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाये। नमाज के बाद होने वाली कुर्बानी को भी खुले में नहीं करे। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना डायल हड्रेंड या पुलिस कंट्रोलरूप पर तत्काल दें। बैठक में दर्जनों मुस्लिम समाज के लोग और सदर शामिल थे।ईद-उल-जुहा पर ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी जाये नमाज