नमामि गंगे अभियान के कार्यो का कलेक्टर ने किया अचानक निरीक्षण

तनोडिया। नगर का गहरीकरण का कार्य नमामि गंगे अभियान के तहत जोधपुरा के रास्ते तालाब से बड़े तालाब में पानी मिलाने के लिए खोदे गए। एवं जीणोर्धार जल स्रोत स्थल पर आए। तथा किए गए श्रमदान एवं किए गए कार्य का निरीक्षण किया गया। भविष्य में जल स्रोत को और अधिक विकसित करने के लिए आवश्यक योजना बनाई गई। इस दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर सिमरनजीत प्रीत कोर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल स्वर्णकार, मोहनलाल सुर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि राव राजेन्द्र सिंह दरबार,पुर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश तिवारी, महेश शर्मा, मुकेश परमार, रोजगार सहायक जोधसिंह ग्राम पंचायत सहायक मुकेश राठौर आदी उपस्थित रहे।