कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन व स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

देवास। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का पत्रिका के छटे अंक का विमोचन एवं स्नेह सम्मेलन अयोध्या से पधारे डॉ.अवधेश पाण्डेय व डॉ .शिवेन्द्र मिश्रा सीएमएचओ के मुख्य अतिथि में एवं पं. शरद शुक्ल की अध्यक्षता तथा विशेष अतिथि पं.आर.के.शुक्ल ,पं. रामचन्द्र दुबे ,सन्त श्री पवन मिश्रा इन्दौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी का पुजन कर तथा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियों द्वारा श्री कान्यकुब्ज पत्रिका का विमोचन किया गया। इसके पश्चात समाज के समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष पं.धर्मेन्द्र मिश्रा को बिलासपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्राह्मण-रत्न से सम्मानित होने पर उन्हें समाज द्वारा अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया। इंदौर से पं. रामचन्द्र दुबे, पं.आर.के.शुक्ल, पं.गायत्री प्रसाद शुक्ल, पं.अभिजित त्रिपाठी, पं.चन्द्रप्रकाश दुबे, पं. शिवेन्द्र तिवारी, पं.रमेश पाण्डेय, पं.पवन मिश्रा, पं.दिनेश शुक्ल, पं.सुरेशचन्द्र द्विवेदी, पं. शैलेन्द्र जोशी। देवास से डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. करूणा पाण्डेय, डॉं. प्रतिभा शर्मा, पं.अश्वीन दुबे, पं.शरद शुक्ल, पं.अनिल मिश्र, पं.संजय शुक्ल, पं.संजय दुबे, पं.ओ.पी. तिवारी। धार से पं.सुनिल तिवारी, अर्चना दुबे। बडवाह से पं.रवि शुक्ला को सम्मानित किया गया।