मुंबई में बीच सड़क लड़की की पाना मारकर हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार 18 जून को सुबह 20 साल की लड़की की उसके प्रेमी ने पाना मारकर हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में हुई इस हत्या का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी रोहित यादव पीछे से दौड़ते हुए आता दिख रहा है। बाद में वह लड़की के सिर पर 30 सेकंड में करीब 15 बार पाना मारता है। सिर पर लोहे का पाना पड़ने से लड़की बेहोश हो जाती है। इसके बावजूद आरोपी रोहित उसे मारता रहता है।