टाटा मैजिक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर

उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धीपुर निपानिया फंटा पर मंगलवार दोपहर टाटा मैजिक ने स्कूटी सवार सपना पिता किशोर गौर 28 वर्ष निवासी विवेकानंद कालोनी तराना को टक्कर मार दी। युवती दुर्घटना में घायल हो गई। ग्रामीणों ने मैजिक चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। युवती को लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती की शिकायत पर मैजिक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। दुर्घटना का एक अन्य मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र के गायत्री वेयर हाऊस के समाने ग्राम सोहड़ फंटा पर हुआ। लोड़िग वाहन चालक ने कार सवार जितेन्द्र पिता राजेश यादव निवासी जूनी इंदौर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई, वहीं राजेश घायल हो गया।