इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी

ब्रह्मास्त्र मुंबई

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई। सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली में इंडिगो के कॉल सेंटर पर फ्लाइट नंबर 6ए 5149 में बम की धमकी वाला मैसेज मिला था। इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग के बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। यहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतरा गया। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में भेजा जाएगा।