राहुल 54 साल के हुए, कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाया

खड़गे ने हाथ पकड़कर केक कटवाया

एजेंसी नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक भी काटा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उन्हें कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हमेशा मेरे दोस्त बने रहना। उन्होंने राहुल को अपना सहयोगी तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक बताया।