प्रेमी बोला- कहीं जाकर मर जा, प्रेमिका फांसी पर झूल गई, लड़के पर प्रकरण दर्ज

 

इंदौर। एक छात्रा की आत्‍महत्‍या मैं सनसनी मचा दी है। छात्रा ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया था। उसने दुत्कारते हुए कहा था कि तू कहीं भी जाकर मर जा। मैं शादी नहीं करुंगा।

एमआईजी पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय श्रेयासिंह ने मालवीय नगर में 28 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने श्रेया की चचेरी बहन आकांक्षा,पिता पुष्पराजसिंह के बयान लिए और प्रेमी विक्रम पटेल निवासी महुखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मूलत: निराला नगर रीवा निवासी श्रेया बी. कॉम की पढ़ाई कर रही थी।

विक्रम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की बातचीत कर ली थी। 12 अप्रैल को विक्रम के पिता की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। उसने शादी से मना कर दिया। परेशान होकर श्रेया ने रूम पर खूंटी से फांसी लगा ली।