काव्येन्द्र व राजवीर चैम्पियन बने

शुजालपुर। 12 वी पामा इंडिया अबेकस एंड मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन पुणे महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में अकोदिया के वंडर किड्स अबेकस एकेडमी के 7 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमे काव्येन्द्र पिता नटवर सिंह हाड़ा और राजवीर पिता सतपाल सिंह हाड़ा चैंपियन रहे और दिव्यांश पिता अर्जुन राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही सम्राट पिता चरण जाट, अंश पिता देवेंद्र मेवाड़ा और अनुराग पिता अनिल राठौर ने द्वितिय स्थान प्राप्त कर संस्था और शहर का गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस उपलब्धि पर एकेडमी संचालक अभिलाषा हाड़ा सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।