दरिंदो का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

दैनिक अवन्तिका\ब्रह्मास्त्र उज्जैन
उज्जैन। काम का झांसा देकर जबलपुर की महिला से दरिंदगी करने वाले वाले 2 आरोपियों को पंवासा पुलिस ने कुछ घंटो की तलाश के बाद ताजपुर के जंगलों से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। पुलिस से बचकर भागने में दरिंदे रवि निवासी विराटनगर और इमरान उर्फ इम्मा निवासी ताजपुर घायल हो गये थे। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया है। दरिंदगी का शिकार महिला पति के साथ आई थी। वह आदिवासी समुदाय की होना सामने आई है। पुलिस ने दंपत्ति की मदद करते हुए उनके रहने, खाने और काम दिलाने का आश्वासन दिया है। दरिंदो का कस्टडी में उपचार जारी है, जिन्हे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी प्रदीप शर्मा का कहना था कि दोनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।