चीन में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत

गुआंग्डोंग। चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि अप्रैल में ही चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
इस दौरान भी चीन के कई प्रांत सैलाब में डूबे थे। इस सैलाब ने लाखों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दरअसल दक्षिण चीन का गुआंग्डोंग प्रांत मूसलाधार बारिश का प्रकोप झेल रहा है। हालत ये है कि दक्षिण चीन में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसकी वजह से कई इलाकों में जल-प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट किया गया है।