धार में चार लोगों ने महिला को सरेआम लाठी से पीटा

ब्रह्मास्त्र धार

धार में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला को सरेआम लाठी से पीटा जा रहा है। महिला चींखती है, चिल्लाती है। लेकिन, कोई उसे बचाने आगे नहीं आता। लोग तमाशबीन बने रहते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग महिला को पकड़े हैं और एक शख्स उसकी लाठी पिटाई कर रहा है। वो एक के बाद एक कई बार उसे लाठी से मारता है। लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।