हल्की बरसात में ही कई क्षेत्रों में घरों में पानी घूसा

-ऋषिनगर,महाकाल द्वार के नजदीक के क्षेत्रों में पानी घूसने की सूचना

उज्जैन। शनिवार शाम को हुइ्र हल्की बारिश में ही कई रहवासी क्षेत्रों में पानी घूसने की जानकारी सामने आ रही है। नगर निगम ने क्षेत्रों में जाकर स्थिति देखी है। कई जगह नालियों के टूटा –फूटा होने से भी यह समस्या बनी है तो कई जगह वृक्षों के कारण नालियों के जाम होने से ऐसा हुआ है। कई जगह सडकों से मकानों के नीचे होने से ऐसे हालात बने हैं।

शनिवार को शाम को मानसून की बारिश की शुरूआत शहर में हुई। करीब 1घंटे चली इस बारिश में कई निचले क्षेत्रों में घरों में पानी घूसने की जानकारी सामने आ रही है। ऋषिनगर जैसी कालोनी में भी घरों में पानी घूसने की समस्या बन गई है। नगर निगम ने क्षेत्र में टूटी नालियों तक की रिपेयरिंग सालों से नहीं की है। इसके चलते सडकों और नालियों का पानी घरों में घूसने की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के कुछ मकानों में पानी घूसने की समस्या से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग दोनों अवगत हो चुके हैं इसके बावजूद समस्या का निदान करने की पहल नहीं की गई है। यहीं हाल कई क्षेत्रों में रहे हैं। इंदौर रोड महाकाल द्वार के समीप की कालोंनियों में भी पानी घूसने की जानकारी नगर निगम के कंट्रोल रूम एवं अधिकारियों तक पहुंची है।