मध्य प्रदेश में ही क्यों महंगा है पेट्रोल- डीजल ?, टैक्स घटें तो महंगाई में आ सकती है कुछ हद तक कमी

दैनिक अवंतिका उज्जैन।

विडंबना ही है कि मध्यप्रदेश पेट्रोल-डीजल के भाव पर ज्यादा ही सख्त है। 28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित राज्यों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल और डीजल यदि बिक रहा है तो वह है हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश में। यह मांग तेजी से उठ रही है कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव कम किए जाने चाहिए। पड़ोसी उत्तरप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 4 से 8 रुपए सस्ता पेट्रोल बिक रहा है, जबकि यहां भाजपा की ही सरकार है। राजस्थान और महाराष्ट्र में भी मप्र से कम ही रेट हैं।

किस राज्य में क्या भाव ?

मध्य प्रदेश में पेट्रोल 107.35 रुपए लीटर जबकि डीजल 92.68 रुपए लीटर है।
महाराष्ट्र में पेट्रोल 104.72 रुपए लीटर वहीं डीजल 9 1.24 लीटर है।
गुजरात में पेट्रोल 94.42 रुपए लीटर तो डीजल 90.09 रुपए लीटर है।
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 101.02 रुपए लीटर तो डीजल 93.95 लीटर है।
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 94.52 रुपए लीटर तो वहीं डीजल 87.59 रुपए लीटर है।

राजधानियों में भी भोपाल महंगा

देश की सभी राजधानियों की बात की जाए तो भोपाल में ही सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दाम हैं। भोपाल से 650 किलोमीटर दूर लखनऊ में 94.52 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल है, जबकि डीजल 86.4 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में 103.23 रुपए पेट्रोल और डीजल 94.56 रुपए बिक रहा है। मध्यप्रदेश में में पेट्रोल महंगा मिलने का कारण यहां लगने वाले टैक्स है, तो देश में सबसे ज्यादा है।
देश में अब तक कई बार रेट बढ़ाए जा चुके हैं। इसकी सबसे ज्यादा कीमत
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों के लोगों को चुकाना पड़ रही है।

ऐसे बढ़ते हैं भाव?

पेट्रोल के बेस प्राइज पर केंद्र सरकार के टैक्स लगाने के बाद राज्य सरकार टैक्स लगाती हैं। इसके अलावा सेस भी लगाया जाता है। इसलिए रेट बढ़ जाता है।

मध्यप्रदेश में महंगा क्यों?

मध्यप्रदेश में 33% टैक्स लगाया जाता है। उसके बाद सेस लगाया जाता है। पेट्रोल पर यह 4.50 और डीजल पर 23% टैक्स के बाद 3 रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है। इसलिए मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव सबसे ज्यादा हैं।

प्रदेश से सटे पांच राज्यों की स्थिति

मध्यप्रदेश से सटे पांच राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है।
छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम अन्य जगहों की तुलना में राहत देने वाले हैं।