अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की देर रात लगभग 3 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया था। इसके बाद उन्हें आनन फानन में भर्ती कराया गया। आतिशी सिंह फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। जल मंत्री आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिर गया, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।