इंदौर में बीजेपी नेता की हत्या के आरोपियों के मकान तोड़े

निगम ने अवैध हिस्सा गिराया, पूरा मकान तोड़ने की मांग को लेकर धरना

दैनिक अवन्तिका इंदौर

बीते दिनों इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या अर्जुन और पीयूष ने कर दी थी। जिनको पुलिस ने भोपाल के मंडीदीप से गिरफतार किया था। पिछले दिनों आरोपियों को नोटिस भेजा गया और इसके बाद उनका मकान गिराने की कार्रवाई की गई।

आपको बता दें कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के परिवारजनों और वहां मौजूद लोगों के बीच बाद विवाद भी सामने आया था। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। मकान का जो सामान बाहर निकाला गया था, उसमें मोनू कल्याणे के परिजनों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने यहां के हालात संभाले।

गौरतलब है कि बीजेपी नेता मोनू कल्याणे बीते रविवार की शाम भगवा यात्रा निकालने वाला था। उससे पहले ही शनिवार देर रात यात्रा के झंडे लगाते समय अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात का कारण पारिवारिक और राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है।

कार्रवाई के लिए 24 जून को ही अवैध निर्माण का नोटिस दिया था
भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के 60 घंटे बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया। मंगलवार दोपहर में करीब 4 बजे निगम अमला आरोपियों के उषा फाटक इलाके स्थित घर पहुंचा और अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। आरोपी मामा-भांजे अर्जुन और पीयूष पथरोड़ इसी तीन मंजिला बिल्डिंग में परिवार के साथ रहते थे। वारदात के बाद से ही पूरा घर सूना पड़ा था। निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए 24 जून को ही अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था।