सपेरे दिग्विजय सिंह ने नाग कमलनाथ को निपटा दिया- कमल पटेल

ब्रह्मास्त्र इंदौर। मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरे की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने सपेरा बनकर नाग कमलनाथ को निपटा दिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के आरएसएस को दीमक बताने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह वो दीमक हैं, जो कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस वो दीमक है जो देश को खा गई।
मंत्री कमल पटेल ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बयान दिया।

कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किया धोखा।

कृषि मंत्री पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोलकर 2018 में सत्ता तो हासिल कर ली पर किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई। यहां तक कि किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम भी कमलनाथ सरकार ने नहीं भरा। बाद में भाजपा की सरकार बनने पर सीएम शिवराज ने उक्त प्रीमियम की राशि भरी। उन्होंने कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावे के अलावा कुछ नहीं किया।

Author: Dainik Awantika