तड़के 5 बजे नीमनवसा में हुआ ब्लास्ट : बीड़ी जलाते ही फटा गैस सिलेंडर, पति पत्नी और मासूम झुलसे

0

उज्जैन। आज सुबह 5 बजे नीमनवासा में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान से आई धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाहर निकलने पर मकान क्षतिग्रस्त था और आग लगी थी। मकान में रहने वाले दंपति और उनकी मासूम बेटी बुरी तरह झूलते हुए थे। जिन्हें बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मक्सी रोड पंवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में छोटू राम पिता संग्राम सिंह लोधी 24 वर्ष अपनी पत्नी पूजा लोधी और डेढ़ वर्षीय पुत्री रियांशी के साथ निवास करता है। परिवार मूल रूप से कन्नौद देवास जिले का रहने वाला है। जो कुछ समय पहले कम से सिलसिले में उज्जैन आ गया था। रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। आज सुबह छोटू राम नींद से जगा और बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस सुलगाई घर में आग लग गई। पत्नी और बेटी सो रहे थे वह कुछ समझ पाता और उन्हें नींद से जगाता आग तेजी से फैली और गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था और आग की लपटो के साथ धुआं उठ रहा था। लोगों ने घर में रहने वाले दंपति और उनकी मासूम की चीख सुनकर उन्हें बचा कर बाहर निकाल जो आग में झूलस चुके थे। तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और आग बुझाई गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की एक टीम छोटू राम और उसकी पत्नी पूजा के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। जहां सामने आया कि गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। प्रधान आरक्षक ज्ञानेश द्विवेदी ने बताया कि विस्फोट से फटा गैस सिलेंडर घटनास्थल से मिला है। आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। जिस मकान में हादसा हुआ है उसके आसपास बने कुछ मकानों में भी नुकसान होना सामने आया है लेकिन किसी अन्य के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *