महाराष्ट्र में दो कारों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

जलाना। महाराष्ट्र के जालना जिले के कदावंची गांव के पास समृद्धि हाईवे पर दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि एक अर्टिगा कार नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गलत साइड से आई और अर्टिगा को टक्कर मार दी।