चारधाम यात्रा से लौटने पर महिला तीर्थयात्रियों का किया स्वागत

0

तनोडिया। नगर की महिला साथियों उत्तराखंड के चार धाम तीर्थ यात्रा के लिए गत दिनों पहले रवाना हुए थे। जो मौसम परिवर्तन के कारण काफी परेशानियां का सामना करते हुए बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के लिए यात्रा पर जाने वाली अंशा शर्मा,बंसताबाई बैरागी,मनोरमा सोनी,रेखा चौहान, कृष्णा राव, कमलेश शर्मा, यशोदाबाई,श्यामा बाई,कलाबाई,ज्यौति राठौर,हिरामनी राठौर, विष्णु कुवंर,पवन कुवंर, आदि महिलाओं का नगर के नगरवासियों ने शुक्रवार को पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मां लाल माता मंदिर से महिलाओं तीर्थ यात्रियों दल अपनी 15 दिन की तीर्थ यात्रा पुरी कर शुक्रवार को नगर में आए। तीर्थ यात्रियों ने नगर की सुख और शांति की कामना की गई। और सफल मंगलमय यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *