चामुंडा माता चौराहा पर बस से टकराई वृद्ध की मौत

0

उज्जैन। सड़क पार कर रही वृद्धा सोमवार दोपहर यात्री बस से टकरा गई। लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 15 मिनट बाद मौत हो गई। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। देवासगेट पुलिस ने बस जप्त की है। वृद्धा के शरीर पर चोंट नहीं लगा थी, डॉक्टरों ने अंदरूनी चोंट या फिर दहशत में हार्ट अटैक होने का अंदेशा जाता है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे के लगभग चामुंडा माता चौराहा शुलभ काम्पलेक्स के सामने पैदल सड़क पार कर रही वृद्धा को शाजापुर-उज्जैन के बीच चलने वाली जय मां राजेश्वरी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 42 पी 0441 ने टक्कर मार दी थी। वद्धा बेहोश हो गई, उसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस को जप्त किया गया। पुलिस वृद्धा के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंच पाती, सूचना मिली कि वृद्धा की मौत हो गई है। पहचान के प्रयास करने पर सामने आया कि मृतक वृद्धा हीरा मिल की चाल में रहने वाली शोभाबाई पति सुनील जैन 60 वर्ष है। परिजन जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गये थे। पुलिस ने पति की शिकायत पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। वृद्धा देवास से पैदल घर की ओर जा रही थी। बस से टकराने के बाद शरीर पर कोई चोंट होना सामने नहीं आया है। संभवत: अंदरूनी चोंट या फिर टकराने के बाद दहशत में आने से उसे हार्ट अटैक हुआ है।
इंगोरिया में बस-बाइक की हुई भिड़ंत सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग इंगोरिया के सोमनाथ ढाबे के सामने बाइक-बस की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार शारदाबाई पति पीरूलाल 50 वर्ष निवासी नायन गांव नागदा और उसका पुत्र दिलीप घायल हो गये। इंगोरिया पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा था। लेकिन शारदाबाई की उज्जैन पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन मां की मौत होने पर उसने छुट्टी करा लिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र ने बताया कि वह इंगोरिया में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इंगोरिया पुलिस ने घटनाक्रम के बाद रिश्तेदार दिनेश दर्जी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मुरलीपुरा चौराहा पर श्रद्धालु को कार ने कुचला सड़क दुर्घटना का एक मामला महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा चौराहा पर हुआ। प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल मुकाम नालासुपारा मुम्बई से धार्मिक यात्रा पर ब्रजलाल पिता सतराम पाल 40 वर्ष आया था। महाकाल दर्शन के बाद वह आटो से काल भैरव दर्शन के लिये निकला था। मुरलीपुरा चौराहा के पास उसने लघुशंका के लिये आटो रूकवाया और उतर गया, तभी तेजगति से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर देवास के बालगढ़ में रहने वाले बद्रीलाल वर्मा उसे आटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ब्रजलाल की मौत हो गई। महाकाल थाना एएसआई रामनाथ भारती ने बताया कि उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है। मंगलवार सुबह आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *