स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती मनाई

शुजालपुर। पंडित लीलाधर जोशी स्मृति भवन पर स्वातंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक विष्णु चरण जोशी की 102 वी जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने आपके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए आपके राजनीतिक सामाजिक सहज सरल जीवन को आत्मसात करने एवं आपके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि पूर्व जोशी ने गाँव-गाँव पैदल चलकर जनसेवा करने वाले सैनानी 1942 के भारत छोडो आंदोलन में भाग लेने के कारण यातना झेल चुके व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वायु सेना व नोसेना के संयुक्त आॅपरेशन में भाग लिया। क्रांतिकारी कदम उठाते हुए 1946 कि नाविक विद्रोह का नेतृत्व करने के कारण सेबीसी लंदन से नाम प्रसारित हुआ व कोर्ट मार्शल से सेवा से निकाले गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद वर्मा, विषेश अतिथि समाज अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी, मदनलाल शर्मा, कपिल व्यास, स्वप्निल गुप्ता एवं अध्यक्षता समाजसेवी गोपाल शुक्ला ने की, संचालन प्रदीप व्यास तथा आभार राजेंद्र विष्णुचरण जोशी ने माना। सामाजिक कार्यकर्ता पार्षद प्रवीण जोशी, ओम पंचोली द्वारा लिए गए पोधा रोपण संकल्प लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न चरणों मे अभियान को आगे बढाया जा रहा हैं। इस अवसर पर खेमराज पाठक, अनिल पाठक, रविन्द्र जोशी, किशोर पाटीदार, जया देशमुख, मनोज शर्मा, अनिल सामरवाल, द्वारा पोधा रोपण की श्रृंखला को आगे बड़ाते हुए एक अभियान के रूप में वर्षा ऋतु में सतत रूप से चलाकर उचित स्थान पर पौधारोपण करने एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।