झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा

0

रांची। जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे। चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *