श्री गोपाल गौशाला समिति महिदपुर के चुनाव सम्पन्न

महिदपुर। श्री गोपाल गौशाला समिति महिदपुर जिला उज्जैन की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यकारिणी पदाधिकारियों में अनिलकुमार भट्ट अध्यक्ष, भगवानसिंह पंवार उपाध्यक्ष, प्रभुदयाल शर्मा सचिव, शम्भुशरण तिवारी सहसचिव, अमरसिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, एवं कार्यकारिणी सदस्यों में शांतिलाल छजलानी, गिरधारीलाल उथरा, सुरेन्द्र कुमार दुबे, शंकरलाल विश्वकर्मा, पारसमल लुणावत, दिलीप कुमर इणानी चुने गये। उक्त जानकारी प्रभुदयाल शर्मा सचिव द्वारा दी गई।

Author: Dainik Awantika