अमरनाथ से लौटे यात्रियों का स्वागत किया

शुजालपुर। नगर से लगभग 8 दिवस पूर्व अमरनाथ स्थित बाबा बफार्नी दर्शन के लिए गया दल दर्शन उपरांत वापस शुजालपुर पहुंचा। नगर से गए पहले जत्थे में शामिल राधीकेश मेहता, अशोक सूर्यवंशी, संतोष पाटीदार, धर्मेंद्र सिंह मेवाडा, देवेंद्र सिंह चौहान, पंकज बेस दर्शन के पश्चात वापसी हुई तो रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा करते हुए इन यात्रियों का स्वागत किया गया। 43