15 दिन में 12 पुल ढहे, 16 इंजीनियरों को किया सस्पेंड

पटना। पिछले 15 दिनों में राज्य भर में 10 पुलों के ढहने के बाद बिहार जल संसाधन विभाग ने 16 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। बिहार के विकास सचिव चैतन्य प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। बिहार विकास सचिव चैतन्य प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों का पता लगाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। राज्य में 10वां पुल ढहने की खबर गुरुवार को सारण जिले से आई। सारण जिले में 24 घंटे के अंदर तीन पुल गिरने की खबर आई।
बिहार में एक के बाद एक 10 पुल ढह गए। ये पुल सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कमजोर पुलों की होगी मरम्मत

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।