जैसे अयोध्या में बीजेपी को हराया वैसे मोदी को गुजरात में हराएंगे

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की दुखती रग पर भी हाथ रखा। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब एक साथ मिलकर उन्हें गुजरात में हराएंगे। हम गुजरात में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को वैसे ही हराएंगे जैसे हमने उन्हें अयोध्या में हराया था।