एमएस धोनी का 43 वां बर्थडे आज, भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताए

सबसे ज्यादा स्टंपिंग, सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

ब्रह्मास्त्र मुंबई

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। इसका वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन उनका आईपीएल खेलना जारी है। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। 29 जून को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम इंडिया ने 17 साल पहले धोनी की ही कप्तानी में पहली बार इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता था।

2014 में टेस्ट खेलना छोड़ा
11 अप्रैल, 2008 को धोनी ने कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट में कप्तानी की। 3 टेस्ट की यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। धोनी ने 26 दिसंबर, 2014 को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में आखिरी टेस्ट खेला। इस मुकाबले के ड्रॉ होते ही धोनी ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते। वह टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताया- 2007 में कउउ ने टी-20 फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप शुरू कर दिया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने सीनियर प्लेयर्स को नहीं भेजा। युवा टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी को सौंपी गई। धोनी ने टीम को बखूबी लीड किया और देश को ट्रॉफी भी दिला दी। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2016 में आखिरी वर्ल्ड कप खेला, लेकिन टीम वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2016 में अमेरिका के मैदान पर धोनी ने आखिरी बार टी-20 कप्तानी की। धोनी ने सबसे ज्यादा 72 टी-20 में भारत की कमान संभाली। यह रिकॉर्ड भी अब तक नहीं टूटा। रोहित शर्मा ने 61 टी-20 में कप्तानी करने के बाद संन्यास ले लिया।
दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर- 2 दिसंबर, 2005 को धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने 30 रन बनाए। 2013 में इसी मैदान पर उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन बनाए। जो बतौर विकेटकीपर किसी भारतीय खिलाड़ी का पहला ही दोहरा शतक था। धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए।

2017 में वनडे कप्तानी छोड़ी- 2007 में भारत वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। राहुल द्रविड़ ने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। इस कारण टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी को ही वनडे फॉर्मेट की कप्तानी भी मिल गई। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में धोनी ने पहली बार वनडे कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता और 28 साल बाद वनडे फॉर्मेट का आईसीसी खिताब अपने नाम किया। धोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताया। यह उनके करियर का आखिरी आईसीसी खिताब भी साबित हुआ। 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद धोनी ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी विराट कोहली को सौंप दी।

आईपीएल में चेन्नई को 5 खिताब जिताए
एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तो अपनी कप्तानी में भारत को 3 आईसीसी खिताब दिलाए ही, आईपीएल में भी उनकी कप्तानी शानदार रही। उन्होंने सीएसके और आरपीएस टीम की 226 मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते। 2024 का आईपीएल शुरू होने के बाद धोनी ने ऋतुराज गायकवाड को सीएसके की कप्तानी भी सौंप दी।

आईपीएल से अब भी रिटायरमेंट नहीं लिया
धोनी 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं, उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट से रिटारयरमेंट नहीं लिया है। अब तक 264 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 5243 रन बनाए हैं। इनमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल को अलविदा नहीं कहा है, ऐसे में संभव है कि 43 साल की उम्र में वह 2025 का आईपीएल भी खेलते नजर आ सकते हैं।

धोनी के 5 अटूट रिकॉर्ड्स…
ल्ल 3 अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान: धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 4 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन इनमें टी-20 वर्ल्ड कप शामिल नहीं है।
ल्ल 10 हजार वनडे रन बनाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर: धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 10,599 रन बनाए। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 2300 रन बनाए हैं।
ल्ल बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा वनडे स्कोर: धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए 183 रन बनाए। यह बतौर विकेटकीपर किसी भी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर है। उनके बाद क्विंटन डी कॉक ने 178 रन का स्कोर बनाया है।
ल्ल सबसे ज्यादा स्टंपिंग: धोनी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 538 मैचों में विकेटकीपिंग की, इनमें उन्होंने 195 स्टंपिंग की। इस मामले में वह टॉप पर हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 139 स्टंपिंग की हैं।
ल्ल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी: तीनों फॉर्मेट मिलाकर धोनी ने 332 मैचों में कप्तानी की। उनके बाद आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में कप्तानी की है।

आखिरी वनडे में रनआउट हुए, भारत हारा
23 दिसंबर, 2004 को धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे और इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह खाता भी नहीं खोल सके और रनआउट हो गए। हालांकि, टीम इंडिया ने उन्हें आगे भी मौके दिए, जिसे धोनी ने बखूबी भुनाया। नंबर-3 पोजिशन पर शुरूआत करने के बाद धोनी ने करियर में ज्यादातर मैच फिनिशर की पोजिशन पर खेले। इसके बावजूद उन्होंने 10 हजार से ज्यादा रन बना दिए।
2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी 72 गेंद पर 50 रन बनाकर रनआउट हुए। भारत ने मैच 18 रन से गंवाया और टीम के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई। धोनी ने इस मैच के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला और 15 अगस्त, 2020 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया।

You may have missed