पुणे से महाकाल दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं नेभांग का सेवन करने के बाद बीमार हुए 7 लोगों को भर्ती कराया

उज्जैन। बड़ी तादात में बाहर के श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए आते हैं अब कुछ दिनों में श्रवण शुरू होने वाला है ऐसे में भक्तों की भी तादाद बढ़ जा रही है वहीं वर्तमान में भी महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है वहीं बाहर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के पश्चात भांग का सेवन भी अधिक कर रहे हैं ऐसे ही शनिवार रविवार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा था और बाहर से आए 7 श्रद्धालुओं ने भांग का सेवन कर लिया इस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां उनका उपचार किया गया । बताया जाता है कि रविवार सुबह 7 लोगों की भाँग का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग पूना महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने भांग का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। भांग का सेवन करने से जिनकी तबीयत बिगड़ी उनमें सोनू जादव निवासी हरिफाटा पूना, संजय, विनित, अजित, धीरज है। सभी को अस्पताल में भर्ती का उपचार दिया जा रहा है। अक्सर जब भी कोई बाहर से श्रद्धालु उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आता है तो वह यहां बाबा की भांग की प्रसाद अवश्य ग्रहण करता है ऐसे में कई बार भांग का सेवन करने से श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ चुकी है इसके पहले भी कई श्रद्धालु भांग खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।