बेंगलुरु में विराट कोहली के पब पर एफआईआर

बेंगलुरु। बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का वन 8 कम्यून पब एमजी रोड पर स्थित है। डीजीपी सेंट्रल का कहना है कि देर रात कब्बन पार्क पुलिस थाने की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। तब वन 8 पब रात 1.30 बजे तक खुला मिला था। पब का मैनेजर गलत तरीके के पब को खोले हुए था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की अनुमति है। इसलिए पब के खिलाफ एक्शन लिया गया। वन 8 के अलावा 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं। विराट कोहली के वन 8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे व कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था। ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है।