रुस के राष्टÑपति पुतिन ने पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

एजेंसी मॉस्को

रूस ने मंगलवार को मॉस्को में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘आॅर्डर आॅफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया।

इससे पहले मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’ पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।