भाजपा नेता ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही परिवार पर किया हमला

 

बाणगंगा थाने पर कई धाराओं में पूर्व में ही केस दर्ज

 

इंदौर। भाजपा नेता राजू मालवीय अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दबाव प्रभाव जमा कर संपत्ति हड़पने के लिए रोज विवाद करता है।
राजू मालवीय बाणगंगा थाने में विवादित भी है, वही विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण भी दर्ज है। मालवीय ने संपत्ति के मामले में नियत में खोट होने के चलते अपने घर की महिलाओ पर हमला कर दिया ।
कल पारिवारिक विवाद के चलते
भाजपा सुभाष मण्डल के मण्डल मंत्री विधानसभा क्षैत्र क्र.1 के राजू पिता गुलाबचंद मालवीय पारिवारिक संपत्ति के लिए अपनी भाभी और भतीजे की पत्नी से की जमकर मारपीट की।
भाभी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

Author: Dainik Awantika