रात में हुई दुर्घटना के बाद सुबह मिली लाश

उज्जैन। तराना-मक्सीरोड पर ग्राम बीचपड़ी में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की खबर पर पुलिस पहुंची। मामला रात में हुई दुर्घटना का सामने आया। मृतक से चंद कदमों की दूरी पर बाइक पड़ी थी। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल और बाइक नम्बर से उसकी पहचान की। मृतक मंगलवार सुबह अपने ससुराल गया था। तराना थाना एसआई हरिराम अंगोरिया ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने ग्राम बीचपड़ी के कच्चे रास्ते पर एक युवक की लाश और बाइक पड़ी होने की खबर दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद जांच-पडताल की गई। मामला रात में अज्ञात वाहन से दुर्घटना का होना सामने आया। शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान के प्रयास शुरू किय गये। इस दौरान सामने आया कि मृतक विजेन्द्र पिता नंदलाल पंवार 24 वर्ष निवासी गा्रम बघेरा का रहने वाला है। परिजन खबर मिलने पर अस्पताल पहुंच गये थे। जहां सामने आया कि विजेन्द्र मंगलवार सुबह ससुराल माकडोन जाने का बोलकर गया था, लौटते समय उसके साथ दुर्घटना हुई है। एसआई अंगोरिया के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

You may have missed