पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में आग लगी, पेशावर में इमरजेंसी लैंडिंग, 10 घायल

एजेंसी नई दिल्ली

सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट में पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर गुरुवार को आग लग गई। इसमें 10 लोग जख्मी हो गए। हादसा तब हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। यात्रियों और केबिन क्रू के सभी सदस्यों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। फ्लाइट रियाद से पेशावर आई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिंग गियर में कुछ खराबी के चलते ये हादसा हुआ। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।