बाइक-आईसर के बीच भिड़ंत में युवक की मौत

उज्जैन। मक्सी रोड के ग्राम ताजपुर में बाइक और आईसर के बीच हुई भिड़ंत में युवक गंभीर घायल हो गया उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। आज सुबह पुलिस में पोस्टमार्टम कराया है।

 

पानबिहार चौकी के ग्राम संवरखेड़ी का रहने वाला नागेश्वर पिता रामलाल मालवीय 30 वर्ष बाइक से मक्सी की ओर गया था जहां से वापस लौटते समय ताजपुर चौपाटी के समय उसकी भिड़ंत आईसर हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पंवासा थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाइक नंबर और उसके पास मिले दस्तावेजों से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने पर भी मृतक के संबंध में जानकारी सामने आ पाएगी। दुर्घटना स्थल से चालक आईसर छोड़कर भाग निकला था।

 

8 दिन बाद युवक की गई जान
पंवासा थाना क्षेत्र के पण्डियाखेड़ी में 3 जुलाई को बाइक और डंपर के बीच हुई टक्कर में ग्राम करौंदिया का रहने वाला मंगल पिता हाकम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को मंगल की भी मौत हो गई। पंवासा थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद मामला दर्ज कर डंपर जप्त कर लिया गया था। युवक की मौत होने पर मर्ग कायम किया गया है। घटनाक्रम के बाद चालक भाग निकला था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।