वो छेड़ता रहा, महिला लोकलाज में चुप रही… हद पार हुई तो काट दिया गुप्तांग

 

सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़खानी से परेशान होकर आरोपी का गुप्तांग काट दिया। आरोपी शादीशुदा महिला को कई दिनों से परेशान कर रहा था। महिला लोकलाज के कारण चुप रही, लेकिन जब हद पार हो गई, तो उसने यह कदम उठाया।
आरोपी युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है, लेकिन अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों तक सूचना पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, महिला शादीशुदा है। यह जानते हुए भी शख्स उसके पीछे पड़ा था।
आरोपी ही अश्लील हरकतों के कारण महिला का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
महिला परेशान होती रही, लेकिन उसने अपने पति या ससुराल वालों को कुछ नहीं बताया।
शनिवार सुबह महिला ने आरोपी को बुलाया। शख्स को लगा कि महिला झांसे में आ गई है।
महिला ने मौका देखा और धारदार हथियार से आरोपी शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया।