विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

पटना। वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दरभंगा स्थिति घर में उनके पिता का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जीतन सहनी की हत्या की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की उम्र करीब 65 साल थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी के पिता जीतन हसनी का शव सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर से बरामद किया गया। जो दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के तहत आता है।