महाकाल दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की मौत

उज्जैन। सावन माह की शुरुआत होने से पहले महाकाल दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला श्रद्धालु के परिवार में एक भाई है। पुलिस ने घटना से भाई को अवगत कराया है।


हरियाणा के करनाल से 20 लोगों के साथ अंगूरी बाई पति रमेश 55 वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। सभी नानाखेड़ा स्थित होटल में रुके हुए थे। सभी लोगों ने महाकाल के दर्शन कर लिए थे इसके बाद अचानक अंगूरी बाई की तबीयत खराब हो गई जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई गई है कि बुजुर्ग महिला को दिल का दौरा पड़ा था। मामले में पुलिस में मर्ग कायम किया है शव के लिए जिला अस्पताल कक्षा में रखा गया है। मृतक वृद्ध के साथ आए लोगों ने बताया कि अंगूरी बाई के परिवार में एक भाई है। जिसे पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। अंगूरी बाई महाकाल दर्शन की यात्रा पर आए आसपास के लोगों के साथ उज्जैन आई थी।

You may have missed