मोदी के नेतृत्व में विश्व में बड़ा भारत का मान

तराना। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक स्थानिय कलश गार्डन पर आयोजित हुई। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और उन्नत हुवा है कई जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन किया गया है। जिससे हमार देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा।
केंद्र सरकार द्वारा उज्जैन संभाग के लिए भी कई प्रोजेक्ट मंजूर किये गए है जिसमे एशिया की सबसे बड़ी मेडिकल सिटी हमे मिलने वाली है जिससे हमे उपचार के लिए बड़े शहरों की जगह अपने जिले में ही बेहतर उपचार प्राप्त कर पाएंगे।एवं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 1 लाख युवाओ को रोजगार देने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोरमुंडला ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकतार्ओं को मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद गोयल भाजपा नेता ललित सोमानी ने भी अपनी बात रखी।विस्तारित कार्यसमिति का संचालन महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया।
कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव दीपक सोमानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन रूपेश पिंटू जोशी द्वारा किया गया। वही बधाई प्रस्ताव संजय जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन रश्मि जोशी ने किया।राष्ट्रपति का अभिभाषण का वाचन मुकेश लाठी ने किया जिसका समर्थन रितेश मूंदडा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला जिला महामंत्री नाहर सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव पांडे पूर्व विधायक ताराचंद गोयल,भाजपा नेता ललित सोमानी की विशेष आतिथ्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय जयनारायण पालोत्रा,ओम प्रकाश राठौर, प्रह्लाद जाजू, प्रवीण पालोत्रा,विजय जायसवाल की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष आकाश बोड़ाना द्वारा दिया गया।कार्यक्रम का आभार मीडिया सहप्रभारी मनोहर गुर्जर ने माना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ट जन, जनप्रतिनिधिगण, मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ की समस्त पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष पालक संयोजक शक्ति केंद्र प्रमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।