महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालु पहुंचे अस्पताल

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। सावन का पहला सोमवार होने पर बाबा महाकाल के दर्शन करने छत्तीसगढ़ से सोनू पिता जौदानसिंह सोनी 36 वर्ष और बिहार से उज्जवल पिता रविन्द्रसिंह 20 वर्ष आये थे। सुबह दर्शन करने के बाद दोनों भांग का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ी तो उन्हे लोगों की मदद से साथी उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों को भर्ती किया गया और उपचार शुरू किया। शाम को हालत में सुधार होने के बाद दोनों अस्पताल से छुट्टी लेकर रवाना हो गये थे। बाबा महाकाल के दर्शन करने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भांग के नशे की जानकारी नहीं होती है। भांग की दुकानों पर ठंडाई का गिलास रबड़ी के साथ मिलने बाबा महाकाल की बूटी होने की जानकारी लगने पर छककर सेवन कर लिया जाता है। जिला अस्पताल में आये दिन भांग का सेवन करने वालों के पहुंचने के मामले सामने आते रहते है। सावन मास में इसकी संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है।