इंदौर मेें एक बुजुर्ग ने देर रात खुद को गोली मारी, मौत

 

इंदौर। विजय नगर क्षेत्र में 65 वर्षीय विजय शुक्ला देर रात घर में पलंग पर लेटे हुए थे। लेटे हुए उन्होंने 12 बोर की बंदूक की नाल अपनी ठोड़ी पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर पार हो गई।
गोली की आवाज सुनकर परिजन व आस पड़ोसी जागे तो देखा कि अपने कमरे मेें बुजुर्ग विजय शुुक्ला लहुलूहान हालत में है। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वे लंबे समय से बीमारी अन्य कारणों से अवसाद मेें थे। पुलिस को उसके कक्ष से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
गोली सिर के आर पार हो गई। आवाज सुनकर बेटा जागा तो पिता को देख वही जमीन पर बैठ गया और रोने लगा। वह कुछ समझ नहींं पा रहा था। आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों से आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की।आत्महत्या के उपयोग में लाई गई बंदूक लाइसेंसी थी। आत्महत्या से पहले विजय ने अपनी बेटी को मोबाइल पर मैसेज भी किया।

Author: Dainik Awantika