नागरसिंह चौहान ने जारी किया वीडियो….बागी तेवर दिखाए

भोपाल। वन विभाग छीनने से नागरसिंह चौहान सरकार से नाराज है और उन्होंने बागी तेवर अपनाते हुए खुलकर मैदान में आ गए है। उन्होंने एक वीडियो
भी जारी किया है। उन्होंने कह दिया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसके बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर खुद को विधायक कह कर सम्बोधित किया है।

दरअसल आदिवासी कल्याण मंत्री का प्रभार मिलने के बाद मंत्री नागर सिंह चौहान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके बलिदान के बारे में बताया और उन्हें नमन किया। इस दौरान शुरुआत और अंत में खुद को अलीराजपुर का विधायक बताया है।यह वीडियो अब पूरे राजनीतिक जगत में चर्चा का विषय बन गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में इसे लेकर प्रदेश में जमकर सियासत होगी। बता दें कि यह वीडियो उनके दिल्ली जाने से पहले का है। गौरतलब है कि सरकार ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सौंप दिया था। जबकि यह प्रभार पहले नागर सिंह चौहान के पास था। इसके बाद सरकार ने उन्हें अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी थी। माना जा रहा है कि वे इस निर्णय से खुश नहीं हैं। इस वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

Author: Dainik Awantika