सेवानिवृत्ति वरिष्ठ कर्मचारियों को किया सम्मानित

 

इंदौर। देवी अहिल्या वि वि से सेवानिवृत्ति हुवे वरिष्ठ कर्मचारी वह साथी जिन्होंने लगभग 30 से 40 वर्ष अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर चलकर ए प्लस तक का सफर तय कराया है,गुरुपूर्णिमा के*अवसर पर इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है
यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कुलगुरु प्रो रेणु जैन जी ने व्यक्त किये,साथ ही कुल सचिव डॉ अजय वर्मा जी ने गुरु की व्याख्या सूक्ष्मता से करते हुए हर जीव में गुरु का अंश बताया कर उसमें दिखने पर बल दिया। विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह यादव ने कार्यक्रम को प्रतिवर्ष कर अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित करने एवं कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की।
*पूर्व सहायक कुलसचिव श्री एम एल बॉयस, अनिल अत्रे , सुनील दुधाले, एच एस रघुवंशी, एल एल अमुलानी, मदन लाल जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, श्रीमती अर्चना ऊंटवाले, महेंद्र राठौर सहित,कर्मचारी नेता स्वर्गीय श्री बी डी कुशगोतिया जी को मरणोपरांत सम्मानित किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत रमेश कुशवाहा डॉ राजेश जोशी श्री कमलेश हार्डिया श्री चंद्रशेखर व्यास राकेश सिलावट राम मनोरथ बैगा ने किया। इस अवसर पर वि वि के उप कुलसचिव प्रज्वल खरे जी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र श्रीवास्तव ने एवं अंत में आभार रमेश कुशवाह ने व्यक्त किया।