लाडली बहनों सीएम की लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे, यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। उन्होंने मंत्रीगण से रक्षाबंधन के पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र की लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का आहवान भी किया।

प्रदेश में प्रौद्योगिकी के आधार पर उपज अनुमान का हुआ सफलतापूर्वक परीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दलहन का एक चौथाई हिस्सा उत्पादन कर रहा है और देश के तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का पांचवा हिस्सा है। सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश पुनः प्रथम स्थान पर है। चना व गेहूं के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश प्रथम है। कुल खाद्यान्न उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है। मक्का, मोटे अनाज, मूंगफली और मटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि के लिए सभी किसान भाई बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रौद्योगिकी के आधार पर उपज अनुमान का मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसके लिए भी प्रदेश को केंद्र शासन द्वारा बधाई दी गई है।