अंचलों में 94 सीएम राइज स्कूल खोलने का फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय वर्ग के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए खास तौर पर सीएम राइज स्कूल तैयार खोले जा रहे हैं। इसके लिए डॉ मोहन यादव की सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 94 सीएम राइज स्कूल स्थापित करने जा रही है। इन स्कूलों के जरिए जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक व शारीरिक विकास सहित खेल और अन्य विधाओं की शिक्षा भी दी जाएगी।

शिक्षा सबके लिए है, जनजातीय वर्ग के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में सबके साथ कदमताल करते रहें, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय बहुल अंचलों में खास तौर पर सीएम राइज स्कूल संचालित करने जा रही है। डॉ मोहन सरकार ने इन अंचलों में 94 सीएम राइज स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इस साल 38 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण शुरू हुआ है। सरकार का प्रयास है कि इसी साल से इनमें पढ़ाई शुरू हो सके।

सरकारी स्कूलों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण के साथ रोचक और आनंददायक शिक्षा देने के लिए सरकार सीएम राइज स्कूल का कॉन्सेप्ट लेकर आई है। पहले चरण में 275 सीएम राइज स्कूल शुरू किए जा चुके हैं। अगले 10 साल में प्रदेश में 9 हजार से अधिक सीएम राइज स्कूल संचालित करने की प्लानिंग है। सीएम राइज स्कूल में केजी से कक्षा 12वीं तक संचालन की व्यवस्था के साथ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था है। इन स्कूलों में डिजिटल क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कला, नृत्य, संगीत, परिवहन और योग की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।

Author: Dainik Awantika