पेरिस में ओलिंपिक से पहले आॅस्ट्रेलियाई महिला से गैंगरेप

एजेंसी पेरिस

पेरिस में 26 जुलाई से शुरू हो रहे ओलिंपिक के बीच 5 लोगों ने एक आॅस्ट्रेलियाई महिला से गैंगरेप किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 25 साल की महिला के साथ यह घटना पगैल जिले में हुई। फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला के साथ आधी रात को मारपीट और गैंगरेप किया गया। दरअसल, महिला पेरिस के मूलॉन रूझ में कुछ खाने-पीने गई थी। तभी 5 अफ्रीकी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को मारा और फिर दुष्कर्म किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला एक कबाब की रेस्टोरेंट में भागती नजर आ रही है।