चंद्रशेखर आजाद जयंती पर पुष्पांजलि एवं पौधारोपण

बड़नगर। माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पुष्पांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय आजाद चौक स्थित स्मारक पर नगर के वरिष्ठजनों एवम गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिती में पं. चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश की आजादी में दिए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया साथ ही इस अवसर पर स्मारक पर पौधारोपण भी किया गया! इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद आनंद अनावड़िया, पार्षद रितेश जैन, दीपक बरनासिया, अर्चित गोखरू, नितेश गौड़, मोहित शर्मा, नमन छाजेड़, हेमंत शर्मा, विकास यादव, सुजल भाटी, पवन शर्मा, दीपक सोनी, शुभम ओसतवाल, आयुष निम्बोला, धीरज सरसोदिया, राहुल पुरोहित, निर्मल प्रजापति, यश भाटी, गौरव सेन, सचिन दौराया, राम सरसोदिया, अमन भाटी, क्षितिज पुरोहित, तीर्थराज सिंह सोनगरा, अर्जुन यादव, माधव जोशी सहित साथीगण उपस्थित थे।

Author: Dainik Awantika