गुजरात में बारिश से 8 मौतें

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, पुणे में स्कूल बंद; मुंबई में ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स कैंसिल

एजेंसी नई दिल्ली

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिर्फ वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हुई है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है।
इन जिलों के निचले इलाकों से 826 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। कई जगहों पर स्कूलों-कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। ट्रेन सर्विसेस भी बाधित हुई हैं।

 

इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ पुणे में ही बारिश संबंधित घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। मुंबई आने और मुंबई से जाने वाली एयर इंडिया की कुछ फ्लाइ्टस भी कैंसिल हुई है। एयरलाइंस ने कहा विजिबिलिटी घटने के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों को रिफंड किया जाएगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में देर रात से सुबह तक 100े से ज्यादा बारिश हुई है।