नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को

इस बार नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहने वाला है। विशेष पूजा के लिए दोपहर 12:30 से 1:00 तक का समय शुभ रहेगा। इस दिन प्रदोष काल में नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल शाम 6:10 से 8:20 तक रहेगा।
नाग पंचमी पर्व सावन के महीने में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन व्रत करने तथा व्रत कथा पढ़ने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
12 स्वरूप की होती है पूजा
नाग पंचमी के दिन मिट्टी से निर्मित नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। उत्तर भारत में पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इस दिन नाग के 12 स्वरूप अनंत, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कर्कोटक, अश्व, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालीय तथा तक्षक का स्मरण करके पूजा की जाती है। इस दिन मिथिलांचल में नागों की देवी मनसा की भी पूजा होती है।