घायल श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का आटो पलटा

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। चौरासी महादेव के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का आटो पलटी खा गया। पांच श्रद्धालुओं को चोंट लगी, जिन्हे 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आटो चालक भाग निकला था।
गौरखपुर से धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार को रितेश जयसवाल, शरद वर्मा, राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता और संतोष उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल मंदिर के समीप होटल में कमरा लिया। शनिवार सुबह से आटो क्रमांक एमपी 13 आर 5081 में सवार होकर चौरासी महादेव की यात्रा पर निकले। शाम 6.30 बजे के लगभग सभी श्रद्धालु आटो से मंगलनाथ मार्ग से होते हुए आगररोड की ओर आ रहे थे, उसी दौरान तेजगति से दौड़ता आटो विद्युत ग्रिड के पास पलटी खा गया। हादसे में पांचों श्रद्धालु घायल हो गये। जिन्हे लोगों ने आटो से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक आटो लेकर भाग निकला था। श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक शैलेष ने आटो ठीक कराने का कहकर अस्पताल आने की बात कहीं लेकिन वह अस्पताल नहीं आया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया है। ड्युटी कंपाउंडर सुनिल बामनिया ने मामले की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी।